गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में अब दस्तावेजों में लिखा जाएगा भारत

बिलासपुर।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए आधिकारिक दस्तावेजों और मार्कशीट में अंग्रेजी शब्द "India" के स्थान पर "Bharat" शब्द के उपयोग को मंजूरी दे दी है।

विश्वविद्यालय प्रशासन के इस फैसले को भारतीय पहचान और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।विश्वविद्यालय के अधिकारियों के अनुसार, आने वाले समय में जारी होने वाली मार्कशीट, डिग्री, प्रमाण पत्र और अन्य आधिकारिक दस्तावेजों में "Republic of Bharat" अथवा "Bharat" शब्द का इस्तेमाल किया जाएगा।

इस निर्णय के बाद गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय देश के उन चुनिंदा शैक्षणिक संस्थानों में शामिल हो गया है, जिन्होंने अपने दस्तावेजों में ‘भारत’ शब्द को प्राथमिकता देने का फैसला किया है।विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि संविधान के अनुच्छेद 1 में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि "India, that is Bharat"।

गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में अब दस्तावेजों में लिखा जाएगा भारत

पूरी खबर पढ़ें