हरदोई युवा महोत्सव के पांचवें सीजन का पहला ऑडिशन, 300 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

हरदोई, उत्तर प्रदेश। युवाओं की प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित हरदोई युवा महोत्सव के पांचवें सीजन का पहला ऑडिशन एचके लॉन में आयोजित किया गया।

गायन, नृत्य और मॉडलिंग के लिए हुए ऑडिशन में करीब 300 प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी एवं अधिवक्ता अविनाश चंद्र गुप्ता और युवा समाजसेवी मिलन मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलन एवं भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।

इस दौरान उन्होंने प्रतिभागियों और आयोजन टीम का मार्गदर्शन किया।गायन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी मधुर आवाज से निर्णायक मंडल उस्मान सिद्दीकी, अजीत सिंह और अभिनव पाण्डेय को प्रभावित किया।

वहीं नृत्य प्रतियोगिता में शुभम बैशवार ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया।

हरदोई युवा महोत्सव के पांचवें सीजन का पहला ऑडिशन, 300 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

पूरी खबर पढ़ें