9 राज्यों में 42 हजार बुजुर्गों का नेटवर्क: आत्मनिर्भरता की नई मिसाल

भारत के 9 राज्यों में फैले करीब 42 हजार बुजुर्ग अब सिर्फ अपने परिवारों पर निर्भर नहीं हैं, बल्कि एक-दूसरे के सहारे और सामूहिक प्रयासों से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रहे हैं।

हेल्पएज इंडिया द्वारा 2004 की विनाशकारी सुनामी के बाद तमिलनाडु में शुरू किए गए इन एल्डर सेल्फ-हेल्प ग्रुप्स (बुजुर्ग स्वयं सहायता समूहों) ने आज 3 हजार से अधिक समूहों का एक विशाल नेटवर्क तैयार कर लिया है।

इन समूहों में शामिल 70% बुजुर्ग न केवल अपनी आर्थिक और सामाजिक जरूरतों को पूरा कर रहे हैं, बल्कि आपात स्थितियों में भी एक-दूसरे का सहारा बन रहे हैं।

बिहार के सुपौल जिले के 75 वर्षीय मोहन मंडल का उदाहरण इस पहल की सफलता को बखूबी दर्शाता है, जिन्हें ब्रेन स्ट्रोक के बाद अपने समूह की मदद से जीवनदान मिला।

9 राज्यों में 42 हजार बुजुर्गों का नेटवर्क: आत्मनिर्भरता की नई मिसाल

पूरी खबर पढ़ें