आपदा चुनौतियों से निपटने उत्तराखंड को केंद्र से 811.87 करोड़ का संबल

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राज्य में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्वास, पुनर्निर्माण और वित्तीय सहायता से जुड़े विभिन्न विषयों पर केंद्र सरकार द्वारा की गई कार्रवाई और उपलब्ध कराई जा रही सहायता की विस्तृत जानकारी दी।

यह जानकारी ऐसे समय में आई है जब उत्तराखंड जैसे संवेदनशील राज्य को हर वर्ष प्राकृतिक आपदाओं से बड़ी क्षति होती है, जिससे न केवल विकास कार्य प्रभावित होते हैं, बल्कि अवसंरचनात्मक क्षमता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

केंद्र सरकार ने 2025 की गंभीर प्राकृतिक आपदाओं के उपरांत 811.87 करोड़ की अतिरिक्त वित्तीय सहायता स्वीकृत की है, जिसमें से प्रथम किस्त के रूप में 182.67 करोड़ रुपये 26 मई 2026 को राज्य सरकार को जारी किए जा चुके हैं।

इसके अतिरिक्त, वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए राज्य आपदा मोचन निधि (SDRF) के अंतर्गत 1012 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जो राज्य की आपदा प्रबंधन तैयारियों को और मजबूत करेगा।आपदा प्रबंधन में केंद्र की भूमिका और वित्तीय सहयोगकेंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने स्पष्ट किया कि आपदा प्रबंधन की प्राथमिक जिम्मेदारी यद्यपि राज्य सरकारों की होती है, लेकिन केंद्र सरकार आपदा की स्थिति में राज्यों को हर संभव सहयोग प्रदान करती है।

आपदा चुनौतियों से निपटने उत्तराखंड को केंद्र से 811.87 करोड़ का संबल

पूरी खबर पढ़ें