जी राम जी योजना: छत्तीसगढ़ में भारत सरकार का ₹1593 करोड़ का निवेश

रायपुर। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत छत्तीसगढ़ में किए जा रहे कार्यों का विस्तृत ब्योरा आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रस्तुत किया।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने इस योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में अब तक का सबसे बड़ा निवेश किया है, जिसका उद्देश्य प्रदेश के लोगों की आजीविका को सशक्त बनाना और 'विकसित भारत' के विजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है।

यह योजना राज्य के समग्र विकास को गति प्रदान करेगी, जिसमें रोजगार सृजन, जल सुरक्षा, और सामाजिक इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण शामिल है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में 551 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है, जिससे अब तक छत्तीसगढ़ को कुल 1593 करोड़ रुपए की राशि प्राप्त हुई है।विशाल निवेश और आर्थिक सशक्तिकरणमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रेस वार्ता में 'जी राम जी योजना' को लोगों की आजीविका सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण साधन बताया।

जी राम जी योजना: छत्तीसगढ़ में भारत सरकार का ₹1593 करोड़ का निवेश

पूरी खबर पढ़ें