रायपुर, 07 सितंबर, 2026: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) का दौरा किया।
इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय में अकादमिक गुणवत्ता, समग्र विकास और विद्यार्थियों के शैक्षणिक उन्नयन पर विशेष जोर दिया।
राज्यपाल ने विश्वविद्यालय परिसर में अत्याधुनिक एआई एवं मीडिया शोध केंद्र और नवपरिवर्तित सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का विधिवत शुभारंभ किया, जो विश्वविद्यालय के शैक्षिक परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।
इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय के प्रेरणास्रोत स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और उनके साथ बिताए अपने अनुभव तथा उनके प्रेरणादायी प्रसंगों को भी साझा किया, जिससे उपस्थित छात्रों और शिक्षकों को अमूल्य सीख मिली।पत्रकारिता शिक्षा में AI का बढ़ता महत्वराज्यपाल रमेन डेका द्वारा मधुकर खेर मल्टीमीडिया भवन में स्थापित एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का शुभारंभ, सूचना-संचार प्रौद्योगिकी क्रांति के इस दौर में पत्रकारिता के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।