पहाड़ी कोरवा महिला ने दिया तीन स्वस्थ बच्चों को जन्म, स्वास्थ्य विभाग की तत्परता रंग लाई

छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखंड में स्वास्थ्य विभाग के त्वरित और समन्वित प्रयासों ने एक मिसाल कायम की है।

यहां की एक अति-जोखिम वाली गर्भवती पहाड़ी कोरवा महिला बसंती ने हाल ही में तीन स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया है।

यह सफल प्रसव तब संभव हो पाया जब बसंती किसी कारणवश अंबिकापुर जिला अस्पताल से बिना उपचार कराए अपने गांव लौट आई थी, जिसके बाद विभागीय अमले ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए उसे वापस चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई।

मां और तीनों नवजात शिशु वर्तमान में पूरी तरह स्वस्थ हैं और जिला अस्पताल में चिकित्सकों की गहन निगरानी में हैं।

पहाड़ी कोरवा महिला ने दिया तीन स्वस्थ बच्चों को जन्म, स्वास्थ्य विभाग की तत्परता रंग लाई

पूरी खबर पढ़ें