स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026: लखनऊ शीर्ष पर, सूरत पाँचवें स्थान पर फिसला

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय तथा केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) द्वारा ‘राष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस 2026’ समारोह के दौरान, 08 सितंबर 2026 को 5वें ‘स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026’ के राष्ट्रीय परिणामों की घोषणा की गई।

इस सर्वेक्षण का उद्देश्य 10 लाख से अधिक आबादी वाले देश की मेगा सिटीज (कैटेगरी-1) में वायु गुणवत्ता प्रबंधन के प्रयासों का मूल्यांकन करना था।

इस वर्ष उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ ने 200 में से 198 अंक प्राप्त कर देश में पहला स्थान हासिल किया, जबकि मध्य प्रदेश का इंदौर 197 अंकों के साथ दूसरे और जबलपुर 195 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

वहीं, पिछले दो वर्षों से टॉप-3 में शामिल गुजरात का प्रमुख व्यापारिक केंद्र सूरत इस बार 191 अंकों के साथ फिसलकर 5वें स्थान पर पहुँच गया, जो शहर के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।लखनऊ ने मारी बाजी, इंदौर और जबलपुर ने भी दिखाया दमउत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में 198 अंक प्राप्त कर देश भर में पहला स्थान हासिल कर अपनी वायु गुणवत्ता प्रबंधन प्रतिबद्धता को साबित किया है।

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026: लखनऊ शीर्ष पर, सूरत पाँचवें स्थान पर फिसला

पूरी खबर पढ़ें