रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का एक और स्वर्णिम अध्याय लिखा गया है।
आकांक्षा लायंस इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग एंड एम्पावरमेंट, अवंति विहार, रायपुर के 22 वर्षीय ऑटिस्टिक छात्र इभानन ने हांगकांग में आयोजित स्पेशल ओलंपिक ईस्ट एशिया रीजनल बॉलिंग चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 4 से 9 सितंबर 2026 तक हांगकांग में आयोजित की गई थी, जहाँ इभानन ने अपनी असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का परचम लहराया।
उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार और संस्थान को गौरवान्वित किया है, बल्कि विशेष आवश्यकता वाले व्यक्तियों के लिए भी एक नई प्रेरणा जगाई है।