मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अथक प्रयासों से उत्तराखंड में उच्च शिक्षा, आयुर्वेद चिकित्सा और सड़क कनेक्टिविटी के विस्तार से जुड़े तीन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर केंद्र सरकार की ओर से सकारात्मक आश्वासन मिला है।
मुख्यमंत्री ने राज्य में भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER), ऊधमसिंह नगर जनपद के किच्छा स्थित खुरपिया फार्म में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की स्थापना के साथ ही उत्तरकाशी-कमद-अयारखाल-बूढ़ाकेदार-चमियाला-घनसाली-तिलवाड़ा मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किए जाने का अनुरोध केंद्र सरकार से किया था।
इन प्रस्तावों पर केंद्रीय मंत्रियों ने मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित कर भविष्य में विचार करने और निर्धारित प्रक्रियाओं के तहत आगे बढ़ने का आश्वासन दिया है, जो राज्य के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।उच्च शिक्षा के लिए IISER की उम्मीदराज्य में उच्च शिक्षा के स्तर को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अक्टूबर, 2026 में केंद्र सरकार से उत्तराखंड में भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER) की स्थापना का अनुरोध किया था।
इस संबंध में केंद्रीय शिक्षा, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में आश्वासन दिया है कि भविष्य में केंद्रीय संस्थानों के विस्तार के समय इस प्रस्ताव पर निश्चित रूप से विचार किया जाएगा।