देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी और हीटवेव का प्रकोप जारी है, वहीं मौसम विभाग ने इस बार केरल में मानसून के सामान्य तिथि से चार दिन पहले यानी 25 से 27 मई के बीच दस्तक देने का अनुमान जताया है।
सोमवार को राजस्थान का बाड़मे लगातार दूसरे दिन देश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां पारा 47.3°C तक पहुंच गया।
इसी बीच, बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने से दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है, जबकि उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और ओडिशा समेत 5 राज्यों में आंधी-बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
यह मौसमी बदलाव देश के एक बड़े हिस्से को गर्मी से राहत दिला सकता है, जबकि कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि से नुकसान की आशंका बनी हुई है।देश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारीपूरे देश में गर्मी का सितम लगातार जारी है, खासकर उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत के राज्यों में हीटवेव का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है।