वैश्विक एविएशन और एयर कार्गो इंडस्ट्री में बड़ा कदम उठाते हुए Israel Aerospace Industries (IAI) ने अपने नए A330-300BDSF फ्रेटर प्रोटोटाइप को आधिकारिक तौर पर रोलआउट कर दिया है।
यह विमान एयरबस A330-300 यात्री विमान को कार्गो विमान में बदलने की विशेष परियोजना का हिस्सा है।
कंपनी ने बताया कि विमान के सभी प्रमुख स्ट्रक्चरल मॉडिफिकेशन पूरे कर लिए गए हैं और अब इसे ग्राउंड टेस्टिंग के लिए कन्वर्जन लाइन से बाहर निकाल दिया गया है।एविएशन विशेषज्ञों के अनुसार, यह कदम वैश्विक एयर कार्गो सेक्टर में IAI की स्थिति को और मजबूत करेगा।
कंपनी अब जल्द ही इस विमान की पहली टेस्ट फ्लाइट कराने की तैयारी कर रही है।