भारत सरकार द्वारा चीनी निर्यात पर लगाए गए प्रतिबंध का असर अब पड़ोसी देश नेपाल में दिखाई देने लगा है।
भारत ने घरेलू बाजार में कीमतों को नियंत्रित करने और पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने के लिए सितंबर 2026 तक चीनी निर्यात पर रोक लगा दी है।
इसके बाद नेपाल में चीनी की उपलब्धता और भविष्य की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है।
हालांकि नेपाल सरकार और संबंधित एजेंसियों ने दावा किया है कि फिलहाल देश में कई महीनों का स्टॉक उपलब्ध है और तत्काल किसी संकट की स्थिति नहीं है।