करीब सात साल के लंबे अंतराल के बाद भारत में फिर से ईरान का कच्चा तेल पहुंचा है।
हाल ही में दो बड़े ऑयल टैंकर भारतीय तटों के पास पहुंचे हैं, जो इस बात का संकेत हैं कि वैश्विक तेल बाजार में बड़ा बदलाव हो रहा है।
अमेरिका की अस्थायी रियायत (sanctions waiver) और मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव ने भारत समेत कई देशों को अपनी ऊर्जा रणनीति बदलने पर मजबूर कर दिया है।दरअसल, भारत ने साल 2019 में अमेरिका के दबाव में ईरान से तेल आयात बंद कर दिया था।
लेकिन अब वैश्विक स्तर पर सप्लाई संकट और बढ़ती कीमतों के बीच अमेरिका ने सीमित अवधि के लिए प्रतिबंधों में ढील दी है।