पत्रकारों की लेखनी पर्यटन संवर्धन का सशक्त माध्यम: मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायरायपुर, 21 दिसंबर 2025।
राजस्थान के अंतर्राज्यीय अध्ययन भ्रमण से लौटे छत्तीसगढ़ के पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai से सौजन्य मुलाकात की।
इस अवसर पर पत्रकारों ने 15 से 20 दिसंबर के दौरान राजस्थान प्रवास में वहां की विधायिका, प्रशासनिक कार्यप्रणाली और पर्यटन क्षेत्र में हुए नवाचारों के अनुभव साझा किए।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार ने पत्रकारों के लिए अंतर्राज्यीय अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम इसलिए प्रारंभ किया है ताकि अन्य राज्यों की शासन-प्रशासन व्यवस्था, सांस्कृतिक धरोहर और पर्यटन विकास के नवाचारी मॉडलों को समझा जा सके।
उन्होंने कहा कि ऐसे भ्रमणों से मिले अनुभव छत्तीसगढ़ में नई और प्रभावी पहलों की नींव बन सकते हैं।मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से आग्रह किया कि वे इस यात्रा के अनुभवों को यात्रा-वृत्तांत के रूप में प्रस्तुत करें, जिससे यह आम पर्यटकों के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होगा।