खरोरा में जुआ खेलते 12 आरोपी गिरफ्तार, 14.53 लाख की संपत्ति जब्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में खरोरा पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने ग्राम सारागांव स्थित ग्वाला पोल्ट्री फार्म के पास छापेमारी कर आरोपियों को ताश के पत्तों से जुआ खेलते हुए पकड़ा।

कार्रवाई के दौरान 3,48,820 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश, एक कार, आठ दोपहिया वाहन और 12 मोबाइल फोन सहित कुल 14,53,820 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।पुलिस के अनुसार, 11 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सारागांव में ग्वाला पोल्ट्री फार्म के पास कुछ लोग रुपये-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं।

सूचना की तस्दीक के बाद थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर छापेमारी की।

खरोरा में जुआ खेलते 12 आरोपी गिरफ्तार, 14.53 लाख की संपत्ति जब्त

पूरी खबर पढ़ें