खरोरा में जुआ खेलते 12 आरोपी गिरफ्तार, 14.53 लाख की संपत्ति जब्त
इस खबर की वेब स्टोरी देखें
रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में खरोरा पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ग्राम सारागांव स्थित ग्वाला पोल्ट्री फार्म के पास छापेमारी कर आरोपियों को ताश के पत्तों से जुआ खेलते हुए पकड़ा। कार्रवाई के दौरान 3,48,820 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश, एक कार, आठ दोपहिया वाहन और 12 मोबाइल फोन सहित कुल 14,53,820 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
पुलिस के अनुसार, 11 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सारागांव में ग्वाला पोल्ट्री फार्म के पास कुछ लोग रुपये-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक के बाद थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर छापेमारी की। इस दौरान 12 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।
रायपुर, बिलासपुर और बलौदाबाजार के आरोपी शामिल
गिरफ्तार आरोपियों में गोलू यादव, राजा उर्फ कौशल साहू, डिगेश्वर वर्मा, मूलचंद साहू, शत्रुहन वर्मा, नारायण चन्द्राकर, दीपक दास मानिकपुरी, अभय सिंह, राजू सोनी, भाव सिंह, एस. राज निषाद और खिलेश्वर वर्मा शामिल हैं। ये आरोपी रायपुर, बिलासपुर और बलौदाबाजार जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने उमेश साहू नामक व्यक्ति के भी जुआ खेलने में शामिल होने की जानकारी दी। वह फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
नकदी, वाहन और मोबाइल जब्त
पुलिस ने आरोपियों के संयुक्त कब्जे से 3,48,820 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश बरामद की। इसके अलावा एक हुंडई वेन्यू कार, आठ दोपहिया वाहन और 12 पुराने मोबाइल फोन जब्त किए गए। मौके पर रोशनी की व्यवस्था के लिए इस्तेमाल किए जा रहे 12 वोल्ट डीसी कन्वर्टर, दो इमरजेंसी बल्ब होल्डर, एक लाइट स्टैंड और एक पुरानी बैटरी भी जब्त की गई।
पुलिस के मुताबिक, जब्त संपत्ति की कुल कीमत 14,53,820 रुपये आंकी गई है।
जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती चंचल तिवारी के मार्गदर्शन और अनुविभागीय अधिकारी (विधानसभा) वीरेंद्र चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में की गई।
मामले में थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 500/26 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) एवं भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112(2) के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है। फरार आरोपी उमेश साहू की तलाश जारी है।
और पढ़ें
- खरोरा न्यूज़
- खरोरा न्यूज़
- ताज़ा खबरें
- खरोरा की नम्रता तिवारी ने जीता ‘मिसेस छत्तीसगढ़ इंडिया’ का खिताब, महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा
- खरौरा में गणेश झांकी समितियों का भव्य सम्मान, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने किया सम्मानित
- खरोरा गणेश विसर्जन में उमड़ा आस्था का सैलाब, विधायक अनुज शर्मा ने की पुष्प वर्षा, ढोल-ताशों पर थिरके