खरोरा में अवैध धारदार चाकू के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

खरोरा। रायपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी अभियान के तहत थाना खरोरा पुलिस ने ग्राम मांठ चौक के पास अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मांठ चौक के पास एक युवक अपने पास अवैध धारदार चाकू रखकर घूम रहा है।

सूचना मिलते ही थाना खरोरा पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।पूछताछ के दौरान युवक की पहचान प्रकाश वैष्णव (19 वर्ष), पिता नीलकंठ वैष्णव, निवासी वार्ड क्रमांक 03, बिड़िया, थाना खरोरा, जिला रायपुर के रूप में हुई।

पुलिस ने युवक से चाकू रखने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।इसके बाद पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार चाकू जब्त किया।

खरोरा में अवैध धारदार चाकू के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

पूरी खबर पढ़ें