खरोरा 3 मिनट पढ़ें

खरोरा में अवैध धारदार चाकू के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

इस खबर की वेब स्टोरी देखें
36 व्यूज़
खरोरा में अवैध धारदार चाकू के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई
खरोरा

खरोरा। रायपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत थाना खरोरा पुलिस ने ग्राम मांठ चौक के पास अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मांठ चौक के पास एक युवक अपने पास अवैध धारदार चाकू रखकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही थाना खरोरा पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।

पूछताछ के दौरान युवक की पहचान प्रकाश वैष्णव (19 वर्ष), पिता नीलकंठ वैष्णव, निवासी वार्ड क्रमांक 03, बिड़िया, थाना खरोरा, जिला रायपुर के रूप में हुई। पुलिस ने युवक से चाकू रखने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

इसके बाद पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार चाकू जब्त किया। पुलिस के मुताबिक, उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया और उसके परिजनों को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

उत्पाद लोड हो रहे हैं…

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 458/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 में मामला दर्ज किया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती चंचल तिवारी के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (विधानसभा) वीरेंद्र चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना खरोरा प्रभारी के नेतृत्व में की गई।

रायपुर ग्रामीण पुलिस ने नागरिकों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

टैग्स

और पढ़ें

लेखक
Dipti Das
दिप्ति दास साकार भारत की रिपोर्टर हैं। वे छत्तीसगढ़ और देश की ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज और जनहित के विषयों पर रिपोर्ट करती हैं।

आपकी प्रतिक्रिया