गणेश झांकी विसर्जन से पहले खरोरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 उपद्रवियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

खरोरा। गणेश झांकी विसर्जन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से खरोरा पुलिस ने क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस ने शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका के चलते कुल 15 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और मार्गदर्शन में गणेश झांकी विसर्जन को लेकर क्षेत्र में विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है।

इस दौरान ऐसे लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी गई, जिनके संबंध में उपद्रवी प्रवृत्ति या शांति भंग करने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं।25 सितंबर 2026 को प्राप्त शिकायतों और पुलिस की निगरानी के आधार पर कुल 15 व्यक्तियों के खिलाफ त्वरित प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के बाद सभी को सक्षम न्यायालय खरोरा के समक्ष पेश किया गया।

गणेश झांकी विसर्जन से पहले खरोरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 उपद्रवियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

पूरी खबर पढ़ें