खरोरा 3 मिनट पढ़ें

गणेश झांकी विसर्जन से पहले खरोरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 उपद्रवियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

इस खबर की वेब स्टोरी देखें
56 व्यूज़
गणेश झांकी विसर्जन से पहले खरोरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 उपद्रवियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
खरोरा

खरोरा। गणेश झांकी विसर्जन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से खरोरा पुलिस ने क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका के चलते कुल 15 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और मार्गदर्शन में गणेश झांकी विसर्जन को लेकर क्षेत्र में विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान ऐसे लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी गई, जिनके संबंध में उपद्रवी प्रवृत्ति या शांति भंग करने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं।

25 सितंबर 2026 को प्राप्त शिकायतों और पुलिस की निगरानी के आधार पर कुल 15 व्यक्तियों के खिलाफ त्वरित प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। कार्रवाई के बाद सभी को सक्षम न्यायालय खरोरा के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त होने के बाद उन्हें केंद्रीय जेल रायपुर भेजा गया।

पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में योगेश कन्डरा, ताराचंद उर्फ गड्डा यादव, श्यामलाल उर्फ बाउ यादव, किशन उर्फ गोपी पुरानिक, धर्मेंद्र यादव, अविनाश भट्ट, कोमल धीवर, पंकज महंत, लक्ष्मण उर्फ लाला ध्रुव, मनीष यादव, अतुल उर्फ सन्नी पुरानिक, लकेश्वर उर्फ लक्की यादव, पोषण धीवर, डिगेश कोसरिया और पूरन उर्फ पिक्कू पाल शामिल हैं।

उत्पाद लोड हो रहे हैं…

पुलिस ने क्या बताया

पुलिस ने बताया कि गणेश झांकी विसर्जन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। इसके लिए क्षेत्र में लगातार निगरानी की जा रही है और असामाजिक गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

खरोरा पुलिस ने लोगों से गणेश झांकी विसर्जन के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने और किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं करने की अपील की है। पुलिस का विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।

टैग्स

और पढ़ें

लेखक
Dipti Das
दिप्ति दास साकार भारत की रिपोर्टर हैं। वे छत्तीसगढ़ और देश की ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज और जनहित के विषयों पर रिपोर्ट करती हैं।

आपकी प्रतिक्रिया