खरोरा।
आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से खरोरा पुलिस ने असामाजिक तत्वों और उपद्रवी प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में पुलिस क्षेत्र में लगातार निगरानी रखते हुए त्वरित प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर रही है।इसी अभियान के तहत 2 सितंबर 2026 को खरोरा थाना पुलिस ने गांवों में अवैध शराब विक्रय, शराब सेवन के बाद उपद्रव करने और परिवार तथा ग्रामीणों को परेशान करने संबंधी शिकायतों पर कार्रवाई की।
पुलिस ने कुल 17 उपद्रवियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें सक्षम न्यायालय खरोरा के समक्ष पेश किया।