खरोरा पुलिस ने केबल चोरी गिरोह के 5 आरोपियों को पकड़ा, बाइक समेत चोरी का माल जब्त

रायपुर। थाना खरोरा पुलिस ने सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड के 50 मेगावाट सोलर प्रोजेक्ट में केबल वायर चोरी करने वाले कथित गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए केबल वायर, कॉपर वायर, तार काटने के उपकरण और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त की है।पुलिस के अनुसार, सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड के खरोरा स्थित सोलर प्रोजेक्ट में खुले स्थान पर सोलर पैनल, इन्वर्टर और केबल कनेक्शन वायर लगे हुए हैं।

इनकी निगरानी सुपरवाइजर और सुरक्षा गार्डों द्वारा की जाती है।

प्रार्थी ने 9 सितंबर 2026 को थाना खरोरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 1 सितंबर की रात से 2 सितंबर के बीच अज्ञात आरोपियों ने केबल कनेक्शन वायर काटकर चोरी कर लिया।

खरोरा पुलिस ने केबल चोरी गिरोह के 5 आरोपियों को पकड़ा, बाइक समेत चोरी का माल जब्त

पूरी खबर पढ़ें