खरोरा। नगर के सराफा व्यवसायियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताते हुए पुलिस थाना खरोरा में रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने की मांग की है।
बीती रात कुछ संदिग्ध एवं असामाजिक तत्वों को नगर के ज्वेलर्स प्रतिष्ठानों की रेकी करते हुए सीसीटीवी फुटेज में देखा गया, जिसके बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल बन गया।जानकारी के अनुसार, एक व्यापारी को दूसरे व्यापारी से फोन पर सूचना मिली कि कुछ लोग सराफा दुकानों के आसपास संदिग्ध गतिविधियां कर रहे हैं।
सूचना मिलते ही व्यापारी मौके पर पहुंचे, लेकिन संदिग्ध व्यक्ति वहां से भाग निकले।
सुबह इस घटना की जानकारी अन्य व्यापारियों को दी गई और चैंबर ऑफ कॉमर्स के सराफा अध्यक्ष शंभू दयाल सोनी को भी अवगत कराया गया।