छत्तीसगढ़ 4 मिनट पढ़ें

खरोरा सराफा व्यवसायियों ने थाने में की रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग

36 व्यूज़
खरोरा सराफा व्यवसायियों ने थाने में की रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग
छत्तीसगढ़

खरोरा। नगर के सराफा व्यवसायियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताते हुए पुलिस थाना खरोरा में रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने की मांग की है। बीती रात कुछ संदिग्ध एवं असामाजिक तत्वों को नगर के ज्वेलर्स प्रतिष्ठानों की रेकी करते हुए सीसीटीवी फुटेज में देखा गया, जिसके बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल बन गया।

खरोरा सराफा व्यवसायियों ने थाने में की रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग
खरोरा सराफा व्यवसायियों ने थाने में की रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग

जानकारी के अनुसार, एक व्यापारी को दूसरे व्यापारी से फोन पर सूचना मिली कि कुछ लोग सराफा दुकानों के आसपास संदिग्ध गतिविधियां कर रहे हैं। सूचना मिलते ही व्यापारी मौके पर पहुंचे, लेकिन संदिग्ध व्यक्ति वहां से भाग निकले। सुबह इस घटना की जानकारी अन्य व्यापारियों को दी गई और चैंबर ऑफ कॉमर्स के सराफा अध्यक्ष शंभू दयाल सोनी को भी अवगत कराया गया। साथ ही सीसीटीवी फुटेज सराफा ग्रुप में साझा किए गए।

व्यापारियों का कहना है कि वे पहले से ही भय के माहौल में हैं। पांच मई को हुई बड़ी लूट की घटना अभी भी उनके मन में ताजा है, जिसमें एक सराफा व्यवसायी के मैनेजर पर मांठ-तिल्दाडीह मार्ग पर जानलेवा हमला कर लगभग एक करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण लूट लिए गए थे। इस मामले में अब तक पुलिस को सफलता नहीं मिली है और जांच जारी है।

इसके अलावा रायपुर में हुई खमारडीह स्थित लक्ष ज्वेलर्स और मनोहर ज्वेलर्स जैसी घटनाओं की खबरों ने भी व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। लगातार सामने आ रही घटनाओं को देखते हुए खरोरा के सराफा व्यवसायियों ने बैठक कर सामूहिक रूप से पुलिस थाना खरोरा एवं रायपुर सराफा एसोसिएशन को सूचना देने का निर्णय लिया तथा थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।

उत्पाद लोड हो रहे हैं…

व्यापारियों के आवेदन के बाद थाना प्रभारी के.के. कुशवाह स्वयं रात्रि गश्त पर निकले और क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के आसपास प्रकाश व्यवस्था की कमी पाई गई। थाना प्रभारी ने व्यापारियों से सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने, कैमरे और बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने की अपील की। साथ ही नगर पंचायत द्वारा लगाए गए कमजोर प्रकाश वाले लाइटों को बदलकर बेहतर स्ट्रीट लाइट लगाने की आवश्यकता भी बताई गई।

व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से नियमित रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

टैग्स

और पढ़ें

लेखक