खरोरा। छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त पूर्व सांसद चंदूलाल साहू एक दिवसीय दौरे पर खरोरा पहुंचे।
अपने प्रवास के दौरान उन्होंने स्थानीय विश्रामगृह में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों और केंद्र तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।इसके बाद चंदूलाल साहू ने खरोरा स्थित छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के गोदाम का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयीन रिकॉर्ड, गोदाम में संग्रहित चावल, साफ-सफाई, रखरखाव तथा खाद्यान्न भंडारण व्यवस्था का जायजा लिया।