खरोरा 4 मिनट पढ़ें

खाद्यान्न भंडारण क्षमता बढ़ाने की मांग, नए गोदाम निर्माण का मिला आश्वासन

87 व्यूज़
खाद्यान्न भंडारण क्षमता बढ़ाने की मांग, नए गोदाम निर्माण का मिला आश्वासन
खरोरा

खरोरा। छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त पूर्व सांसद चंदूलाल साहू एक दिवसीय दौरे पर खरोरा पहुंचे। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने स्थानीय विश्रामगृह में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों और केंद्र तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इसके बाद चंदूलाल साहू ने खरोरा स्थित छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयीन रिकॉर्ड, गोदाम में संग्रहित चावल, साफ-सफाई, रखरखाव तथा खाद्यान्न भंडारण व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से गोदाम की वर्तमान भंडारण क्षमता की जानकारी ली और व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए।

अध्यक्ष साहू ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि चावल के भंडारण और संरक्षण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने गोदाम में रखे गए चावल का सैंपल भी लिया और गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

इस अवसर पर किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं प्राथमिक सहकारी स...

इस अवसर पर किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं प्राथमिक सहकारी समिति खरोरा के पूर्व अध्यक्ष रमेश शर्मा ने क्षेत्र में खाद्यान्न भंडारण क्षमता बढ़ाने के लिए अतिरिक्त गोदाम निर्माण की मांग रखी। इस पर चंदूलाल साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा प्रदेश की 36 शाखाओं में कुल 2.34 लाख मीट्रिक टन क्षमता के नए गोदामों का निर्माण प्रस्तावित है। लगभग 160 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इन गोदामों का पूरा खर्च निगम द्वारा वहन किया जाएगा तथा टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।

उत्पाद लोड हो रहे हैं…

निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों एवं हमालों ने भी अपनी विभिन्न समस्याओं से अध्यक्ष को अवगत कराया। उन्होंने गोदाम परिसर में पेयजल सुविधा और शौचालयों की मरम्मत की आवश्यकता बताते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। इस पर अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

दौरे के दौरान नरेंद्र सिंह ठाकुर, रमेश शर्मा, सुमित सेन, अनिल सोनी, सुरेंद्र वर्मा, घनश्याम चंद्राकर, दीपक धनकर, सूरज सोनी, सावन शर्मा, रश्मि वर्मा, शकुंतला कोसले, पूर्णिमा धनकर सहित निगम और नान के अधिकारी, कर्मचारी एवं हमाल बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

टैग्स

और पढ़ें

लेखक