‘मन की बात’ में पीएम मोदी का युवाओं और किसानों को संदेश, खरोरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सामूहिक श्रवण

खरोरा। नगर पंचायत खरोरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 137वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने युवाओं, किसानों, महिलाओं और पर्यावरण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर देशवासियों से संवाद किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

उन्होंने महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए देशवासियों से इन अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।किसानों से आधुनिक तकनीक अपनाने का आह्वान‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री ने किसानों को आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक तरीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि नई तकनीकों के इस्तेमाल से खेती को अधिक उत्पादक और लाभदायक बनाया जा सकता है।प्रधानमंत्री ने देशवासियों से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को मजबूत करने की अपील की।

‘मन की बात’ में पीएम मोदी का युवाओं और किसानों को संदेश, खरोरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सामूहिक श्रवण

पूरी खबर पढ़ें