भारत में हर घर में दूध का इस्तेमाल होता है, लेकिन क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि दूध के पैकेट अलग-अलग रंगों में क्यों आते हैं?
बाजार में मिलने वाले दूध के पैकेट पर नीला, हरा, नारंगी या कभी-कभी लाल और गुलाबी रंग भी दिखाई देते हैं।
अधिकांश लोग इसे सिर्फ कंपनी की डिजाइन समझते हैं, लेकिन वास्तव में इन रंगों का सीधा संबंध दूध की गुणवत्ता और उसमें मौजूद फैट की मात्रा से होता है।दूध कंपनियां ग्राहकों की सुविधा के लिए रंगों का इस्तेमाल करती हैं ताकि लोग आसानी से समझ सकें कि पैकेट में किस प्रकार का दूध है।
यह रंग कोडिंग सिस्टम वर्षों से भारत में अपनाया जा रहा है और अब यह लोगों की रोजमर्रा की खरीदारी का हिस्सा बन चुका है।नीले रंग का दूध पैकेट क्या दर्शाता है?भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला दूध पैकेट नीले रंग का होता है।