मां का रिश्ता दुनिया का सबसे अनमोल रिश्ता माना जाता है। मां के प्यार, त्याग और समर्पण को सम्मान देने के लिए हर साल मदर्स डे मनाया जाता है।
यह दिन दुनियाभर में माताओं के प्रति आभार व्यक्त करने और उनके योगदान को याद करने के लिए खास माना जाता है। साल 2026 में भी लोग मदर्स डे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल है कि मदर्स डे 2026 कब मनाया जाएगा, इसका इतिहास क्या है और क्या इस दिन भारत में सार्वजनिक अवकाश रहता है।रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2026 में मदर्स डे 10 मई, रविवार को मनाया जाएगा।
भारत समेत कई देशों में यह हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को सेलिब्रेट किया जाता है। इसी कारण इसकी तारीख हर वर्ष बदलती रहती है।