MP Brijmohan Agrawal Visits Hora Residence

होरा निवास पहुंचे सांसद बृजमोहन अग्रवाल, स्व. प्रकाश कौर होरा को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढसरायपुर।

ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा की माता, धर्मपरायण और स्नेही व्यक्तित्व की धनी स्वर्गीय प्रकाश कौर होरा के निधन के बाद से रायपुर स्थित देवेंद्र नगर के होरा निवास पर शोक व्यक्त करने वालों का लगातार आगमन हो रहा है।

3 दिसंबर को रायपुर में उनके देहावसान के पश्चात समाज के विभिन्न वर्गों, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक जगत और राजनीतिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियां होरा निवास पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर रही हैं तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रही हैं।इसी क्रम में आज छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता एवं रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल होरा निवास पहुंचे।

उन्होंने स्वर्गीय माता प्रकाश कौर होरा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।

MP Brijmohan Agrawal Visits Hora Residence

पूरी खबर पढ़ें