लखनऊ।
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को और अधिक सुदृढ़ तथा पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए SARTHAK-PDS फेज-2 के लिए ₹25,530 करोड़ की भारी-भरकम राशि को मंजूरी दे दी है।
इस ऐतिहासिक निर्णय का मुख्य उद्देश्य देश के 81 करोड़ से अधिक जरूरतमंद नागरिकों की खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करना और उन्हें सम्मानपूर्वक अन्न उपलब्ध कराना है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार के इस फैसले का तत्काल स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी का हृदय से आभार व्यक्त किया।