रायपुर, छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर में लागू की गई नई पुलिस कमिश्नरी प्रणाली को लेकर अधिकारियों ने इसके लाभ और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से जानकारी दी है।
अधिकारियों का कहना है कि इस नई व्यवस्था से शहर में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा प्रणाली पहले की तुलना में अधिक मजबूत और प्रभावी होगी।अधिकारियों के अनुसार 23 जनवरी से रायपुर में कमिश्नरी सिस्टम लागू किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को आधुनिक बनाना, अपराध नियंत्रण को तेज करना और जनता को त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है।
पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस प्रणाली के लागू होने से प्रशासनिक निर्णय तेजी से लिए जा सकेंगे और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को अधिक अधिकार और संसाधन मिलेंगे।अधिकारियों की संख्या में हुआ इजाफापुलिस अधिकारियों ने बताया कि कमिश्नरी प्रणाली लागू होने के बाद पुलिस प्रशासन में अधिकारियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
पहले रायपुर में केवल एक आईपीएस रैंक का अधिकारी तैनात होता था, लेकिन अब व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है।नई प्रणाली के तहत अब 6 से अधिक आईपीएस अधिकारियों के साथ एडीसीपी और एसीपी रैंक के कई अधिकारी तैनात किए गए हैं।