स्टेशनरी दान से बच्चों की पढ़ाई को मिलेगा संबल, 118 नागरिकों ने बढ़ाया सहयोग का हाथ।
प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक एवं कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने बच्चों के पढ़ाई के लिए स्टेशनरी सामग्री दान की।
रायपुर, 24 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर जिले में सेवा और सामाजिक सहभागिता से जुड़े छह विभिन्न सेवा अभियानों का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में आयोजित 'स्टेशनरी दान अभियान' में नागरिकों ने जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए सेवा की मिसाल पेश की।