छत्तीसगढ़ 2 मिनट पढ़ें

प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक एवं कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने बच्चों के पढ़ाई के लिए स्टेशनरी सामग्री दान की | Raipur News Today

इस खबर की वेब स्टोरी देखें
2 व्यूज़
प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक एवं कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने बच्चों के पढ़ाई के लिए स्टेशनरी सामग्री दान की | Raipur News Today
छत्तीसगढ़

आज की रायपुर खबर के अनुसार... स्टेशनरी दान से बच्चों की पढ़ाई को मिलेगा संबल, 118 नागरिकों ने बढ़ाया सहयोग का हाथ।

प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक एवं कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने बच्चों के पढ़ाई के लिए स्टेशनरी सामग्री दान की।

रायपुर, 24 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर जिले में सेवा और सामाजिक सहभागिता से जुड़े छह विभिन्न सेवा अभियानों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में आयोजित 'स्टेशनरी दान अभियान' में नागरिकों ने जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए सेवा की मिसाल पेश की। अभियान में 118 नागरिकों ने सहभागिता करते हुए स्टेशनरी सामग्री दान की।

प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने भी स्टेशनरी सामग्री दान कर अभियान में सहभागिता की।

उत्पाद लोड हो रहे हैं…

इतनी सामग्री हुई एकत्र 498 कॉपी, 502 पेन, 350 रबर वाली पेंसिल, 375 बिना रबर वाली पेंसिल, 320 वैक्स पेंसिल, 150 स्केच पेन, 215 स्केल, 23 पेन पैकेट, 11 कंपास बॉक्स, 55 पैकेट गोंद, सहित 3 स्कूल बैग, 6 टिफिन बॉक्स और 5 पानी की बोतल।

एकत्रित स्टेशनरी सामग्री को जरूरतमंद और वंचित बच्चों तक पहुंचाया जाएगा, ताकि आर्थिक परिस्थितियां उनकी पढ़ाई के रास्ते में बाधा न बनें।

स्रोत: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़ शासन।

टैग्स

और पढ़ें

लेखक
Dipti Das
दिप्ति दास साकार भारत की रिपोर्टर हैं। वे छत्तीसगढ़ और देश की ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज और जनहित के विषयों पर रिपोर्ट करती हैं।

आपकी प्रतिक्रिया