रायपुर।
सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरस्वती विहार, रोहणीपुरम रायपुर में 14 नवंबर 2026, शनिवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर बाल दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विविध सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती, भारत माता एवं ॐ के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इसके पश्चात सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई।बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय के भैया-बहनों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।