रायपुर 5 मिनट पढ़ें

सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार में धूमधाम से मना बाल दिवस, रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन | Raipur News Today

इस खबर की वेब स्टोरी देखें
3 व्यूज़
सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार में धूमधाम से मना बाल दिवस, रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन | Raipur News Today
रायपुर

आज की रायपुर खबर के अनुसार... रायपुर। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरस्वती विहार, रोहणीपुरम रायपुर में 14 नवंबर 2026, शनिवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर बाल दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विविध सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार में धूमधाम से मना बाल दिवस, रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन
सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार में धूमधाम से मना बाल दिवस, रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती, भारत माता एवं ॐ के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई।

सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार में धूमधाम से मना बाल दिवस, रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन
सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार में धूमधाम से मना बाल दिवस, रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन

बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय के भैया-बहनों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में भाषण, गीत, सामूहिक गीत एवं विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों का मन मोह लिया। विशेष आकर्षण कक्षा ग्यारहवीं की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन पर आधारित नाटक रहा। नाटक के माध्यम से छात्राओं ने नेहरू जी के जीवन, व्यक्तित्व और बच्चों के प्रति उनके स्नेह को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार में धूमधाम से मना बाल दिवस, रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन
सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार में धूमधाम से मना बाल दिवस, रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री जुड़ावन सिंह ठाकुर (पूर्व अ...

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री जुड़ावन सिंह ठाकुर (पूर्व अध्यक्ष, सरस्वती शिक्षा संस्थान एवं मध्य क्षेत्र उपाध्यक्ष) उपस्थित रहे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में श्री राम कुमार वर्मा (प्रांतीय शिशु वाटिका प्रमुख, सरस्वती शिक्षा संस्थान) ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार में धूमधाम से मना बाल दिवस, रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन
सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार में धूमधाम से मना बाल दिवस, रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती उत्तरा वर्मा, प्रभारी प्राचा...

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती उत्तरा वर्मा, प्रभारी प्राचार्य श्री गिरीश चंद्र वर्मा सहित विद्यालय के समस्त आचार्यगण एवं बड़ी संख्या में भैया-बहन उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और उत्साह की सराहना करते हुए बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती उत्तरा वर्मा ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

यह संपूर्ण आयोजन विद्यालय की प्राचार्य के मार्गदर्शन में कन्या भारती प्रमुख श्रीमती सपना अग्रवाल दीदी एवं श्रीमती अनामिका कटकवार दीदी के विशेष सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Advertisement

टैग्स

सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार बाल दिवस रायपुर समाचार Raipur News Today

इसी विषय पर

और पढ़ें

लेखक रिपोर्टर · 1,871 खबरें

छत्तीसगढ़ और देश की ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज और जनहित के विषयों पर रिपोर्ट करती हैं।

आपकी प्रतिक्रिया