छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में गौ संरक्षण और पशु स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।
शहर के मोहारा क्षेत्र में आधुनिक ‘गो आरोग्यम केंद्र’ का शुभारंभ किया गया है, जहां बीमार, घायल और लावारिस गोवंश का इलाज और देखभाल की जाएगी।
यह केंद्र न केवल पशु कल्याण के लिए एक बड़ी सुविधा है, बल्कि समाज में गौ संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में भी अहम कदम माना जा रहा है।15 हजार वर्गफीट में बना आधुनिक केंद्रयह गो आरोग्यम केंद्र लगभग 15,000 वर्गफीट क्षेत्र में विकसित किया गया है, जहां गोवंश के उपचार और देखभाल के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
केंद्र में घायल और बीमार गायों के लिए अलग-अलग सेक्शन बनाए गए हैं, ताकि उन्हें बेहतर इलाज और आराम मिल सके।