राज्य खेल अलंकरण समारोह में 125 खिलाड़ियों का सम्मान, गुरुचरण सिंह होरा ने दी शुभकामनाएं

रायपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026 का आयोजन किया गया।

समारोह में तीन वित्तीय वर्षों 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के कुल 125 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन लाल साहू, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सांसद विजय अग्रवाल सहित मंत्री, विधायक और खेल जगत से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।समारोह में 82 खेल प्रतिभाओं को राज्य खेल अलंकरण प्रदान किया गया, जबकि पांच टीमों के 43 खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

इसके अलावा खेल अंकुर, खेल गौरव और खेल शिखर पुरस्कारों के विजेताओं को प्रोत्साहन राशि भी दी गई।

राज्य खेल अलंकरण समारोह में 125 खिलाड़ियों का सम्मान, गुरुचरण सिंह होरा ने दी शुभकामनाएं

पूरी खबर पढ़ें