लखनऊ, उत्तर प्रदेश। भारतीय सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक प्रबंधन के सिद्धांतों को जोड़ने वाली डॉ.
अनूप ‘अर्पण’ की पुस्तक ‘श्री रामचरितमानस: ए गाइड टू मैनेजमेंट एंड लीडरशिप’ इन दिनों चर्चा में है।
राष्ट्रीय पुस्तक मेला 2026 के अंतर्गत प्रदर्शित इस पुस्तक में रामचरितमानस के प्रसंगों के माध्यम से प्रबंधन, नेतृत्व, संवाद और टीमवर्क जैसे महत्वपूर्ण विषयों को समझाने का प्रयास किया गया है।मूल रूप से लखनऊ निवासी डॉ.
अनूप ‘अर्पण’ की यह कृति भारतीय परंपरा और आधुनिक प्रबंधन के बीच एक सेतु के रूप में प्रस्तुत की गई है।