भोपाल, मध्य प्रदेश। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्राट कॉलोनी जनकल्याण मोहल्ला महासमिति की ओर से सम्राट पार्क में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति के डॉ.
एजाज और अशोक जैन ने ध्वजारोहण कर क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।समिति के 15 वर्ष पूरे होने के अवसर पर कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने स...समिति के 15 वर्ष पूरे होने के अवसर पर कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने संस्था द्वारा किए गए जनहितकारी कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी साझा की।
उन्होंने बताया कि समिति लंबे समय से क्षेत्र में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति, अपराधमुक्त समाज, आपसी भाईचारे और बच्चों की शिक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है।समिति के अनुसार, भोपाल में अब तक करीब 5 हजार पौधे लगाए जा चुके हैं।
पर्यावरण संरक्षण के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए बच्चों की ‘स्वच्छता ब्रिगेड’ भी गठित की गई है।