सम्राट पार्क में ध्वजारोहण, जनकल्याण समिति ने गिनाईं 15 साल की उपलब्धियां
इस खबर की वेब स्टोरी देखें
भोपाल, मध्य प्रदेश। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्राट कॉलोनी जनकल्याण मोहल्ला महासमिति की ओर से सम्राट पार्क में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति के डॉ. एजाज और अशोक जैन ने ध्वजारोहण कर क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
समिति के 15 वर्ष पूरे होने के अवसर पर कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने स...
समिति के 15 वर्ष पूरे होने के अवसर पर कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने संस्था द्वारा किए गए जनहितकारी कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि समिति लंबे समय से क्षेत्र में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति, अपराधमुक्त समाज, आपसी भाईचारे और बच्चों की शिक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है।
समिति के अनुसार, भोपाल में अब तक करीब 5 हजार पौधे लगाए जा चुके हैं। पर्यावरण संरक्षण के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए बच्चों की ‘स्वच्छता ब्रिगेड’ भी गठित की गई है। इसके माध्यम से बच्चों को स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
शिक्षा के क्षेत्र में भी समिति द्वारा पहल की जा रही है
शिक्षा के क्षेत्र में भी समिति द्वारा पहल की जा रही है। करीब 80 बच्चों को निःशुल्क ट्यूशन उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई में सहयोग मिल सके। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि स्वच्छता और जनसेवा के क्षेत्र में संस्था को विभिन्न पुरस्कार भी प्राप्त हो चुके हैं।
कार्यक्रम के दौरान समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अपने अधिक...
कार्यक्रम के दौरान समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी ईमानदारी से निर्वहन करें। साथ ही सामूहिक प्रयासों से भोपाल को स्वच्छ, सुंदर और हराभरा शहर बनाने में योगदान देने का आह्वान किया गया।
और पढ़ें
- मध्य प्रदेश न्यूज़
- ताज़ा खबरें
- गृह मंत्री अमित शाह का 3 अक्टूबर को भोपाल दौरा: मिनट-टू-मिनट शेड्यूल जारी
- भोपाल से अयोध्या, शारजाह व इंदौर से बैंकॉक की सीधी उड़ानें जल्द
- छिंदवाड़ा में स्वाइन फ्लू की दस्तक: बाहर से लौटे व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव
- इंदौर में 'नो कार डे' की धूम, नागरिकों ने पर्यावरण हित में छोड़ी कारें