रायपुर। छत्तीसगढ़ सिख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन रायपुर द्वारा बुधवार को खालसा स्कूल परिसर पंडरी में “सिख विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय सम्मान समारोह” आयोजित किया गया।
समारोह में 10वीं और 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रदेशभर के मेधावी सिख छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल, मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करना रहा।
समारोह के दौरान छात्रों के करियर मार्गदर्शन के लिए विशेष सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें करियर काउंसलर अजीत वरवंडकर ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए भविष्य की संभावनाओं और करियर विकल्पों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमरजीत सिंह छाबड़ा उपस्थित रहेकार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमरजीत सिंह छाबड़ा उपस्थित रहे।
वहीं विशेष अतिथियों में सरदार गुरुचरण सिंह होरा, डॉ. रमन झा, सरदार गुरप्रीत सिंह बाबरा, सरदार एच.एस.