मेधावी सिख विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय सम्मान, सरदार गुरुचरण सिंह होरा ने बढ़ाया उत्साह | Raipur News Today
आज की रायपुर खबर के अनुसार... रायपुर। छत्तीसगढ़ सिख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन रायपुर द्वारा बुधवार को खालसा स्कूल परिसर पंडरी में “सिख विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय सम्मान समारोह” आयोजित किया गया। समारोह में 10वीं और 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रदेशभर के मेधावी सिख छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल, मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करना रहा। समारोह के दौरान छात्रों के करियर मार्गदर्शन के लिए विशेष सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें करियर काउंसलर अजीत वरवंडकर ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए भविष्य की संभावनाओं और करियर विकल्पों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमरजीत सिंह छाबड़ा उपस्थित रहे
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमरजीत सिंह छाबड़ा उपस्थित रहे। वहीं विशेष अतिथियों में सरदार गुरुचरण सिंह होरा, डॉ. रमन झा, सरदार गुरप्रीत सिंह बाबरा, सरदार एच.एस. हुरा और जसबीर सिंह घुम्मन शामिल हुए।
ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन सरदार गुरुचरण सिंह होरा ने एसोसिएशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समाज के लिए प्रेरणादायक कदम है। इससे बच्चों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहन मिलेगा और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने घोषणा की कि आगामी वर्ष से वे अपनी स्वर्गीय माताजी प्रकाश कौर होरा की स्मृति में गोल्ड मेडल प्रदान करेंगे।
एसोसिएशन के संयोजक जे.एस. बॉम्बरा ने क्या बताया
एसोसिएशन के संयोजक जे.एस. बॉम्बरा ने बताया कि यह कार्यक्रम पिछले छह वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना है। समारोह में मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल, प्रमाण पत्र और मोमेंटो प्रदान किए गए, जबकि 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को विशेष प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमरजीत सिंह छाबड़ा ने विद्यार्थियों की...
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमरजीत सिंह छाबड़ा ने विद्यार्थियों की मेहनत और लगन की सराहना की। उन्होंने कहा कि मेहनत और समर्पण से पढ़ाई करने वाले छात्र ही सम्मान के वास्तविक हकदार होते हैं और ऐसे विद्यार्थियों को मंच देकर सम्मानित करना समाज के लिए सकारात्मक पहल है।