गरियाबंद।
विद्यार्थियों की प्रतिभा, कला और रचनात्मकता को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से स्प्रिंगबोर्ड ग्रुप ऑफ स्कूल्स द्वारा आयोजित इंटर स्कूल डांस कॉम्पिटिशन एवं फन फीस्ट 2026 का भव्य समापन हुआ।
कलेक्टर कार्यालय के पीछे स्थित स्प्रिंगबोर्ड किड्स स्कूल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में नन्हे कलाकारों ने शानदार नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।
तीन चरणों में आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल राउंड 23 नवंबर को उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।