दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित टोंगा के पास मंगलवार को 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार यह भूकंप नेइआफू के पास समुद्र में आया और इसकी गहराई काफी अधिक थी।
हालांकि, इतनी तेज तीव्रता के बावजूद सुनामी का कोई खतरा नहीं बताया गया है।कहां आया भूकंप और कितनी थी तीव्रताUSGS के मुताबिक यह भूकंप टोंगा के नेइआफू शहर से करीब 150 किलोमीटर पश्चिम में समुद्र के अंदर आया।
इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.6 मापी गई, जो काफी शक्तिशाली मानी जाती है। भूकंप की गहराई लगभग 237 किलोमीटर बताई गई है, जिससे इसकी सतह पर प्रभाव अपेक्षाकृत कम रहा।