नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाले सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडरों की संख्या में बड़ा बदलाव किया है।
अब उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को एक वर्ष में 9 की बजाय केवल 4 सिलेंडरों पर ही सब्सिडी मिलेगी।
सरकार का कहना है कि यह फैसला लाभार्थियों की औसत खपत को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, उज्ज्वला योजना के अधिकांश परिवार सालाना औसतन 4 से 5 सिलेंडर ही उपयोग कर रहे हैं।
इसी वजह से सब्सिडी की पात्रता को वास्तविक खपत के अनुरूप किया गया है।प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत वर्ष 2016 में गरीब परिवारों की महिलाओं को धुआं मुक्त रसोई उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई थी।