मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 📰 ई-पेपरहिंEN
📰 ई-पेपरहिंEN छत्तीसगढ़ का हिंदी दैनिक
ई-पेपर कटिंग साकार भारत
१७ अप्रैल २०२६ · पेज 3 / 8

नारी शक्ति वंदन अधिनियम का स्वागत,

१७ अप्रैल २०२६ · साकार भारत · पेज 3 — पूरा पेज पढ़ें

अखबार की कटिंग
सहेजें
नारी शक्ति वंदन अधिनियम का स्वागत,
बड़ा करने के लिए क्लिक करें

कटिंग का पाठ

कोरिया सशक्तिकरण की दिशा माने जा में एक ऐतिहासिक पहल रहे नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक) (महिला को लेकर आरक्षण जिले की महिला जनप्रतिनिधियों ने खुशी जताई है। उन्होंने इसे भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक मील का पत्थर बताया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती वन्दना राजवाड़े ने कहा कि नारी शक्ति वंदन विधेयक निश्चित ही देश की करोड़ो महिलाओं के लिए काफी लाभकारी साबित होगा, उन्होंने कहा आज देश की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी चमक व धमक बनाने पंचायत सफल हुई है। श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि यह दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। उनके अनुसार, यह अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी के प्रति सम्मान, विश्वास और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का ऐतिहासिक संकल्प है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को सदैव 'शक्ति' का रूप माना गया है, लेकिन संसद और विधानसभाओं में उनकी भागीदारी अपेक्षाकृत कम रही है। यह कानून उस असंतुलन को दूर करेगा और महिलाओं को निर्णय लेने at प्रक्रिया में सशक्त भूमिका देगा। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सौभाग्यवती कुसरो ने कहा कि यह दशकों पुरानी मांग थी, जो अब साकार होने जा रही है। इस अधिनियम से महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और देश को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं सीधे नीति निर्माण में शामिल होंगी, तो निर्णय अधिक समावेशी, संवेदनशील और दूरदर्शी होंगे।

यह पाठ कटिंग से स्वतः पढ़ा गया है — छोटी गलतियाँ संभव

शेयर करें Facebook X Telegram

इसी अंक की और कटिंग

यदि झलक तुरंत न दिखे, तो कुछ देर बाद दोबारा शेयर करें।

लेटेस्ट न्यूज़

सभी देखें
नारी शक्ति वंदन अधिनियम का स्वागत,
नारी शक्ति वंदन अधिनियम का स्वागत,