तथ्य-जाँच नीति
खबर प्रकाशित करने से पहले हम उसके मुख्य तथ्यों की पुष्टि करने का प्रयास करते हैं। यह पृष्ठ बताता है कि हम यह कैसे करते हैं।
स्रोत
- प्राथमिक स्रोत को प्राथमिकता: आधिकारिक आदेश, प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़, घटनास्थल पर रिपोर्टर।
- गुमनाम स्रोत का उपयोग तभी होता है जब जानकारी जनहित में हो और किसी दूसरे माध्यम से पुष्टि हो सके।
- दूसरे समाचार माध्यम की खबर पर आधारित रिपोर्ट में मूल स्रोत का उल्लेख किया जाता है।
जाँच की प्रक्रिया
- नाम, पद, संख्या, तारीख और स्थान का मिलान आधिकारिक रिकॉर्ड या संबंधित विभाग से।
- सोशल मीडिया पर फैली तस्वीर/वीडियो की तारीख और स्थान की पुष्टि होने तक उसे सत्य के रूप में प्रकाशित नहीं किया जाता।
- आरोप वाली खबर में संबंधित पक्ष का पक्ष जानने का प्रयास किया जाता है और उसे खबर में शामिल किया जाता है।
- ई-पेपर कटिंग का पाठ अखबार की छवि से अपने-आप पढ़ा जाता है; मूल और प्रामाणिक रूप कटिंग की छवि है।
राय और विज्ञापन
राय-लेख, प्रायोजित सामग्री और विज्ञापन समाचार से अलग और स्पष्ट रूप से चिह्नित रहते हैं।
कोई तथ्य गलत लगे? सुधार नीति देखें · info@sakarbharat.com