मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 14 नवंबर 2026 📰 ई-पेपरहिंEN
📰 ई-पेपरहिंEN छत्तीसगढ़ का हिंदी दैनिक
ई-पेपर कटिंग साकार भारत
२६ अप्रैल २०२६ · पेज 5 / 8

पर्ची बनाने की वजह से इलाज में हो रही देरी

२६ अप्रैल २०२६ · साकार भारत · पेज 5 — पूरा पेज पढ़ें

अखबार की कटिंग
सहेजें
पर्ची बनाने की वजह से इलाज में हो रही देरी
बड़ा करने के लिए क्लिक करें

कटिंग का पाठ

ः सांसें अटकीं हों, पर सिस्टम को पर्ची चाहिए रायपुर। अंबेडकर अस्पताल में सिस्टम ही नहीं राज्य के सबसे बड़े सरकारी अंबेडकर अस्पताल की इमरजेंसी व्यवस्था खुद ही इमरजेंसी में आ गई है। यहां गंभीर हालत में पहुंचने वाले मरीजों को भी तुरंत इलाज नहीं मिल रहा है। गंभीर मरीजों को भी पहले पर्ची कटाना पड़ रहा है। लोगों ने अब इस सिस्टम का विरोध भी शुरू कर दिया है। अस्पताल की इमरजेंसी में तो कई चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई।

पूरा पढ़ें

एक्सीडेंट, सीने में दर्द और अन्य गंभीर शिकायतों के साथ पहुंचे मरीजों को भी बाहर काउंटर की लाइन में खड़ा किया जा रहा है। कई बार बार इस सिस्टम की वजह से गंभीर मरीजों की जान पर बन आई है। बताया जा रहा है कि कई बार गंभीर मरीजों की पर्ची बनाने के दौरान ही मौत भी हो गई है। अंबेडकर अस्पताल की ओपीडी और वार्डों में रोजाना करीब 4 हजार मरीजों का इलाज होता है।

इसके अलावा हर दिन इमरजेंसी में ही करीब 200 मरीज आते हैं। इमरजेंसी में मौजूद स्टाफ से जब इस व्यवस्था को लेकर सवाल किया गया तो कि बिना पर्ची के उन्होंने कहा मरीज का रिकॉर्ड नहीं बनता, इसलिए पहले रजिस्ट्रेशन जरूरी है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को तुरंत प्राथमिक उपचार देना अनिवार्य होता है। ऐसे में कागजी प्रक्रिया बाद में भी पूरी की जा सकती है। ऐसे गंभीर मामलों में हर मिनट महत्वपूर्ण होता है। इसे मेडिकल भाषा में गोल्डन ऑवर कहा जाता है। ऐसे गंभीर समय में पर्ची मांगना नियम के खिलाफ है। चाहिए, जांच करेंगे किसी भी पेशेंट को इमरजेंसी में पहले कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर देखते हैं। लेकिन किसी भी मरीज को इलाज के लिए पर्ची का इंतजार नहीं करवाया जाता। अगर ऐसा है तो मैं अभी जांच करवाता हूं।

- डॉ संतोष सोनकर, अधीक्षक, अंबेडकर अस्पताल सीने में दर्द की शिकायत लेकर पहुंचा , बोले- पहले पर्ची बनवा लो इस सिस्टम में मरीजों को किस तरह की परेशानी हो रही है इसकी पड़ताल करने टीम दैनिक भास्कर संवाददाता खुद अंबेडकर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सीने में तेज दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे। जैसे ही उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में प्रवेश किया वहां खड़े सुरक्षा गार्ड ने कहा, पहले पर्चा बनवा लीजिए...। रिपोर्टर फिर अंदर से बाहर आया। पर्ची काउंटर में पहले से ही 3 लोग अपने मरीज की पर्ची बनवाने के लिए खड़े थे। करीब 75 मिनट बाद नंबर आया। पर्ची बनवाने के बाद ही डॉक्टर के पास भेजा गया।

परिवार वाले रोते रहे, स्टाफ नहीं माना अंबेडकर अस्पताल में ही शाम करीब 6 बजे एक 45 वर्षीय व्यक्ति को उसके परिवार वाले पेट ten कि शिकायत लेकर आए। उसे किसी दूसरे अस्पताल से रेफर कर भेजा गया था। परिजन स्ट्रेचर और तत्काल इलाज की गुहार लगाते रहे, लेकिन ड्यूटी स्टाफ ने साफ कहा- पहले पर्ची कटाइए। मरीज को इमरजेंसी वार्ड के भीतर ले जाने के बजाय बाहर बरामदे में बैठा दिया। परिजन काउंटर की लाइन में लगे रहे और करीब 72 मिनट बाद पर्ची बनी फिर मरीज को अंदर ले जाया गया।

दुर्घटना में घायल से भी पर्चा बनवाया इस घटना के कुछ देर बाद ही दुर्घटना में घायल युवक को भी अस्पताल लाया गया। उसके पैर से खून बह रहा था, लेकिन उसे भी तुरंत अंदर नहीं लिया गया।

यह पाठ कटिंग से स्वतः पढ़ा गया है — छोटी गलतियाँ संभव

शेयर करें Facebook X Telegram

इसी अंक की और कटिंग

यदि झलक तुरंत न दिखे, तो कुछ देर बाद दोबारा शेयर करें।

लेटेस्ट न्यूज़

सभी देखें
पर्ची बनाने की वजह से इलाज में हो रही देरी
पर्ची बनाने की वजह से इलाज में हो रही देरी